फगवाड़ा शहर में देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब हिंदू संगठनों ने गोवंश तस्करी के शक में एक गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी के बाहर मशहूर कंपनी “किट्टी ब्रेड” का बोर्ड लगा था, लेकिन संगठनों का आरोप है कि अंदर गोवंश ले जाया जा रहा था।
संगठन के नेताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ाया और मौजूद लोगों की ओर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि गाड़ी डिवाइडर से टकराने से बच गई। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई और माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इससे पहले भी शहर में एक ढाबे से कथित रूप से गोमांस पकड़े जाने का मामला सामने आ चुका है। ताजा घटना के बाद शहर में कई सवाल उठ रहे हैं।
मालवा के किसानों को बड़ी राहत, फिरोजपुर फीडर नहर की क्षमता बढ़ी, चार जिलों को मिलेगा पूरा पानी








