भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

by | Apr 10, 2026 | International

Apr 10, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल बना रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों को यूएई से भारत लाया गया, जो सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंडिंग कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने ऐसे कई शूटरों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को कमजोर किया है।

भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान के तहत कई वांछित अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार या भारत वापस लाया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई गैंगस्टर पंजाब से बाहर रहकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं—कोई हथियार सप्लाई कर रहा है तो कोई देश के अलग-अलग राज्यों में अपराध को बढ़ावा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे ही किसी अपराधी की लोकेशन की जानकारी मिलती है, तुरंत केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ संपर्क कर प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुबई, पुर्तगाल, इंग्लैंड, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से अपराधियों को लगातार भारत लाया जा रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और तेज होगा।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कमल कौर हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि कोई भी अपराधी कहीं भी छिपकर कानून से बच नहीं सकता।

पन्नू ने दोहराया कि सरकार अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है और जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि पंजाब शांति और भाईचारे की धरती है और सरकार हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch