ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

by | Apr 10, 2026 | Crime

Apr 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ISI के निर्देश पर काम कर रहे थे और उन्होंने पंजाब समेत कई राज्यों के संवेदनशील इलाकों में 9 सोलर पावर्ड CCTV कैमरे लगाए थे। ये कैमरे कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, बीकानेर और अलवर जैसे अहम स्थानों पर लगाए गए थे।

इन कैमरों की लाइव फीड सिम कार्ड और मोबाइल ऐप्स के जरिए सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी जा रही थी, जिससे वे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रख सकें।

पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में पंजाब और दिल्ली से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पंजाब के कई जिलों के साथ दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के आरोपी भी शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान एजेंसियों ने तीन विदेशी पिस्टल, एक देसी हथियार, 24 जिंदा कारतूस, 9 CCTV कैमरे, 9 सिम कार्ड, 24 मोबाइल फोन, दो कारें और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई और जासूसी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch