सरस मेले में बड़ा हादसा टला, 80 फुट ऊंचाई पर अटका झूला, बच्चों को सुरक्षित उतारा

by | Feb 23, 2026 | News

Feb 23, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पटियाला। सरस मेले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा झूला अचानक करीब 70 से 80 फुट की ऊंचाई पर रुक गया। झूले में एक दर्जन से अधिक बच्चे बैठे थे। ऊंचाई पर झूला रुकते ही बच्चों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। माता-पिता ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। एडीसी डिवेलपमेंट दमनजीत मान की अगुवाई में टीम ने राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने सावधानी से एक-एक कर सभी बच्चों को नीचे उतारा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद मेले में झूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने कहा कि झूलों की पहले जांच होनी चाहिए थी। यह भी चर्चा रही कि झूलों का संचालन कौन कर रहा है और सुरक्षा इंतजाम कितने मजबूत हैं। कई लोगों ने अधिक शुल्क वसूले जाने पर भी नाराजगी जताई।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की बात कही है। लोगों ने मांग की है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
घराचों में महाकुश्ती दंगल की धूम, विजेता को मिला फोर्ड ट्रैक्टर

घराचों में महाकुश्ती दंगल की धूम, विजेता को मिला फोर्ड ट्रैक्टर

घराचों में बाबा फकीरा दास जी के वार्षिक मेले पर भव्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। गांव की पंचायत और सरपंच दलजीत सिंह घुमाण की अगुवाई में हुए इस दंगल में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। दंगल में भारत और ईरान के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुकाबले...

पंजाब में 40 लाख परिवारों को राशन का बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

पंजाब में 40 लाख परिवारों को राशन का बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा फैसला ‘पंजाब सरकार खाद्य कार्यक्रम’ को मंजूरी देना है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को गेहूं के साथ दाल, चीनी, सरसों का तेल और नमक भी दिया जाएगा।...

गढ़शंकर में पूर्व एएसआई की पत्नी की हत्या का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार

गढ़शंकर में पूर्व एएसआई की पत्नी की हत्या का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार

Punjab Police की गढ़शंकर पुलिस ने 7 फरवरी को हुई रचना देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने महिंदवानी गांव निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गढ़शंकर Daljit Singh Khakh ने बताया कि आरोपी को शाहपुर घाटे से पकड़ा गया। उसके...

लुधियाना में मार्च से शुरू होगा 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट, 2,500 युवाओं को रोजगार

लुधियाना में मार्च से शुरू होगा 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट, 2,500 युवाओं को रोजगार

भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि लुधियाना में टाटा स्टील का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मार्च से कार्यशील हो जाएगा। करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र के लिए अहम मानी जा रही है। इससे लगभग 2,500 युवाओं को रोजगार मिलने की...

मोगा में दिनदहाड़े बस रोककर लूट, यात्रियों में दहशत

मोगा में दिनदहाड़े बस रोककर लूट, यात्रियों में दहशत

मोगा जिले में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। PEPSU Road Transport Corporation (पीआरटीसी) की एक बस को बीच सड़क पर रोककर हथियारबंद युवकों ने एक यात्री से नकदी लूट ली। घटना के समय बस में कई सवारियां मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार बस मोगा से अपने रूट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch