पठानकोट चौंक में Duggal Dhaba के पास बड़ी चोरी: 40 मिनट में चोर उड़ाकर ले गए 4 लाख के सिगरेट और तंबाकू का माल

by | Oct 9, 2025 | Crime

Oct 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर में बढ़ते चोरी के मामलों के बीच बीती रात Duggal Dhaba Pathankot चौंक के पास स्थित यादव की पान और सिगरेट की थोक दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात 2 बजे से 2:40 बजे के बीच दुकान का शटर तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के पैकेट चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना को चार चोरों ने अंजाम दिया, जो दो वाहनों पर आए थे — एक एक्टिवा स्कूटी और एक बाइक। सीसीटीवी फुटेज में चारों चोर दुकान में घुसते और माल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रेस्तरां मालिक संजीव दुग्गल और राजीव दुग्गल ने बताया कि उनके क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि,

“चोरों ने बिना किसी डर के करीब 36 मिनट तक चोरी की और आराम से माल ले गए। अगर पुलिस चाहे तो आज शाम तक चोरों को पकड़ सकती है।”

यह घटना पठानकोट में बढ़ती चोरी की वारदातों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बन सके।

फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जांच शुरू कर चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch