पति बना हैवान, हैवानियत में पत्नी के साथ किया यह काम

by | Jan 20, 2025 | Crime

Jan 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

खन्ना के गांव अलौड़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। क्रूरता की हद तो देखिए कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। फिर बर्फ वाले सुए (तेजधार हथियार) के साथ सिर, आंखों और पेट में एक के बाद एक कई वार किए। यहीं बस नहीं, लोहे की रॉड से हमला कर दोनों टांगे तोड़ दी गई। घटना 16 जनवरी की है। 18 जनवरी को चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में महिला ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 43 वर्षीय परमजीत कौर पम्मी के तौर पर हुई। मृतका के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 15 साल पहले कश्मीरा सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ। उसका जीजा, कश्मीरा सिंह अकसर उसकी बहन से मारपीट करता रहता था। नशा करके झगड़ा और मारपीट करता था। 16 जनववरी को उसकी बहन को बेरहमी से पीटा गया। जिस कारण उसकी बहन की मौत हो गई।

गांव के गुरदीप सिंह  ने बताया कि वह कश्मीरा सिंह के घर गया तो देखा कि वह लोहे की रॉड से अपनी पत्नी पर हमला कर रहा था। इसी दौरान कश्मीरा सिंह उसे धमकियां देता घक्का मारकर फरार हो गया। परिजनों ने मांग की कि आरोपी को फांसी होनी चाहिए। सदर थाना के एस.एच.ओ. सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कश्मीरा सिंह के खिलाफ मर्डर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिनों का रिमांड लिया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch