परमिश वर्मा के साथी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

by | Feb 26, 2026 | Crime

Feb 26, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मशहूर गायक और अभिनेता परमिश वर्मा के करीबी हरविंदर सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताया। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस संबंध में थाना सराभा नगर में हरविंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह को लगातार कई व्हाट्सएप कॉल और संदेश मिले। कॉल करने वाले ने कहा कि सुरक्षा चाहिए तो 10 करोड़ रुपये देने होंगे, वरना अंजाम बुरा होगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने साइबर टीम की मदद ली है। पुलिस इंटरनेशनल कॉल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल कहां से की गई। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

परमिश वर्मा पर पहले भी हमला हो चुका है, इसलिए सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर देहात में दिनदहाड़े लूट, महिला पर तेजधार हथियार से हमला

जालंधर देहात में दिनदहाड़े लूट, महिला पर तेजधार हथियार से हमला

जालंधर देहात के किशनगढ़–करतारपुर रोड पर गांव फरीदपुर स्टॉप के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। कपूरथला की रहने वाली ज्योति रानी एक्टिवा पर दुगरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। महिला को शक हुआ तो वह फरीदपुर स्टॉप पर...

फगवाड़ा में ‘किट्टी ब्रेड’ लिखी गाड़ी से गोवंश तस्करी का आरोप, चालक फरार

फगवाड़ा में ‘किट्टी ब्रेड’ लिखी गाड़ी से गोवंश तस्करी का आरोप, चालक फरार

फगवाड़ा शहर में देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब हिंदू संगठनों ने गोवंश तस्करी के शक में एक गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी के बाहर मशहूर कंपनी “किट्टी ब्रेड” का बोर्ड लगा था, लेकिन संगठनों का आरोप है कि अंदर गोवंश ले जाया जा रहा था। संगठन के नेताओं ने बताया कि उन्हें...

मनकीरत औलख बिना हेलमेट बाइक चलाने पर विवाद में

मनकीरत औलख बिना हेलमेट बाइक चलाने पर विवाद में

मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में वह बिना हेलमेट पहने और दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोहाली का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने...

तरनतारन में नवविवाहिता पर फायरिंग का मामला, आरोपी करण गिरफ्तार

तरनतारन में नवविवाहिता पर फायरिंग का मामला, आरोपी करण गिरफ्तार

तरनतारन जिले में नवविवाहिता को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस हिरासत में दर्द से कराहता दिख रहा है। वह अपनी गलती मानते हुए माफी मांगता...

AAP सरपंच हरबरिंदर सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो पिस्तौल बरामद

AAP सरपंच हरबरिंदर सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो पिस्तौल बरामद

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबरिंदर सिंह की मैरिज पैलेस में हुई हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाला साथी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के एसएसपी सुरिंदर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch