पंजाब पुलिस की बड़ी कारवाई, ग्रेनेड हमलों के Mastermind का Encounter

by | Feb 28, 2025 | Crime

Feb 28, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सीमावर्ती जिला गुरदासपुर व अमृतसर जिले के प्रसिद्ध शराब कारोबारी व कांग्रेस नेता स्वर्गीय पप्पू जोंतीपुरिया के घर 15 जनवरी को ग्रेनेड हमला तथा 17 फरवरी को जिला गुरदासपुर के गांव रायमल में एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले मोहित कुमार निवासी बोदे दी खुही   पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।  इस बारे में जानकारी देते हुए डी.आई.जी. सतिंदर सिंह ने बताया कि मोहित की गिरफ्तारी के बाद जब उसे हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने 32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिस दौरान गोली लगने से पुलिस का हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसकी टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर गोली चलाने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

 

गौरतलब है कि पप्पू जोंतीपुरिया के घर और रायमल में पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह के रिश्तेदार के घर के बाहर किए गए ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी अमेरिका स्थित हैप्पी पंछीया ने ली थी। बताया गया है कि मोहित ने ही इन वारदातों को अंजाम दिया तथा उसके साथी बटाला निवासी विशाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एकत्रित जानकारी के अनुसार मोहित के गांव बोदे दी खुई निवासी दो आरोपी रविंदर सिंह और राजबीर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch