पंजाब में शुक्रवार को कोरोना का बड़ा कहर, 34 लोगों की मौत तो 1500 से ज्यादा नए मामले

by | Aug 21, 2020 | States

Aug 21, 2020 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में कोरोना का कहर रोज़ाना ही बड़ता जा रहा है और रोज़ाना ही नए कोरोना पाज़िटिव मामलें तो आ ही रहे है साथ ही रोज़ाना कोरोना पाज़िटिव मरी़जों की मौत का आंकड़ा भी बड़ रहा है। पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 34 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 991 पहुंच गई है। सेहत विभाग द्वारा ज़ारी  बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को इस महामारी के 1,513 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 39,327 हो गई है।

 

बुलेटिन के अनुसार मौत के नए मामलों में से आठ मरीजों की मौत लुधियाना, पटियाला और जालंधर से पांच-पांच, कपूरथला से चार, अमृतसर से तीन, मोगा से दो और बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोहाली, मनसा और गुरदासपुर से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

 

इतना ही नहीं सरकारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से लुधियाना में सबसे अधिक 242 मामले सामने आए। इसके बाद पटियाला में 201, जालंधर में 169, मोहाली में 143, संगरुर में 102, बठिंडा से 90, अमृतसर से 80, कपूरथला से 70 और फिरोजपुर से 69 मामले सामने आए है।

 

पंजाब में रोज़ाना बड़ रहे इतने मामलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी काफी चिंतित नज़र आ रहे है और इसके लिए ही उन्होंने पंजाब में कोरोना क्फ़ूर्य को लेकर कुछ नए और सख्त आदेश भी ज़ारी किए है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch