पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने 8 से 14 जनवरी तक राज्य के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। दरअसल राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सरकार ने उक्त फैसला लिया है। इस संबंध में जानकारी पंजाब सी.एम. भगंवत मान ने एक टवीट के जरिए दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से राज्य में बहुत तेजी से ठंड व कोहरा पड़ रहा है, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार
पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...








