पंजाब में मौसम विभाग ने ज़ारी किए यह आदेश

by | Dec 25, 2024 | States

Dec 25, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच बारिश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राज्य में तेज बारिश के साथ  साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। साथ ही राज्य के 15 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विभाग द्वारा आज जिला लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी गया है।  बता दें कि 27 दिसम्बर से वैस्टर्न डिस्टरबैस का बड़ा स्पैल सक्रिय होगा। 3 दिन पूरे उत्तर भारत मौसम बदलेगा। 27 से 29 दिसम्बर के बीच पहाड़ों पर अच्छी बर्फ के साथ मैदानों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इन 3 दिनों में चंडीगढ़ सामेत मैदानों में बादलों की गर्जना और तेज हवाओं के साथ बारिश के स्पैल आते रहेंगे। 29 दिसम्बर के बाद घना कोहरा पड़ेगा। रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ आने वाले दिनों में ठंड भी तेजी से बढ़ेगी।

आलम यह है कि भारी ठंड से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है और सुबह के समय हाइवे पर पड़ने वाली धुंध से यातायात प्रभावित होने लगा है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर की यह राहत आने वाले दिनों में खत्म होती नजर आएगी और सूर्य की आंखमिचौली का क्रम देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह में धुंध का कहर तेजी से पैर पसारता हुआ नजर आएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch