पंजाब में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

by | Dec 26, 2024 | Crime

Dec 26, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों में टक्कर मारकर फरार हो गया तो दूसर ने वहां मौजूद  कर्मियों पर  गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली पुलिस कर्मचारी की पगड़ी को छू कर निकल गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जो आरोपी की टांग पर लगी। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। यह मुकाबला तड़कसार 3 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है।

डी.एस.पी. कमलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लव के खिलाफ एन.डी.पी.एस., आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एक माह पहले इसके द्वारा सचखंड रोड पर फायरिंग की गई थी, जिस मामले में वह वांछित था। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष नाकेबंदी की गई थी।  पुल पर जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग गया। जब उसे दूसरे गेट पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गाड़ी में भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डी.एस.पी. कमलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान एक गोली एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक आई20 कार बरामद की गई है। आरोपी तरनतारन में नशे की तस्करी करता था।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch