गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

by | Mar 6, 2026 | Crime

Mar 6, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था।

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर के इंस्पेक्टर अभिनाशी सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जसबीर कौर, निवासी गांव सिधवां (जिला अमृतसर) की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि पटवारी म्यूटेशन से जुड़े मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता बचन सिंह की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी। उनकी लगभग 3 कनाल जमीन विरासत के रूप में चार बेटियों और एक बेटे के नाम दर्ज थी। आरोप है कि छोटी बहन ने धोखे से जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिसके बाद जसबीर कौर ने नायब तहसीलदार के पास लिखित शिकायत दी।

जांच के लिए मामला पटवारी विजय कुमार को सौंपा गया। आरोप है कि पटवारी ने केस को निपटाने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन बाद में सौदा 2 हजार रुपये में तय हुआ।

इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस रेंज अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch