बड़ी खबर पंजाब की सियासत के साथ जुड़ी है जिसमें पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका आज़ सहन करना पड़ा है जिसका कारण है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस के मौजूदा सांसद आज़ कांग्रेस को अलविदा कह गए है।
गौर हो कि रवनीत बिट्टू ने आज़ भाज़पा के कमल को थाम लिया है यानि कि वो आज़ से कांग्रेस की बज़ाए भाज़पा के हो गए है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में भाज़पा लुधियाना से रवनीत बिट्टू को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई अधिकारित घोषणा नहीं हुई है, फिलहाल रवनीत बिट्टू ने भाज़पा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाज़पा का दामन जरूर थाम लिया है।









