पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग

by | Jun 16, 2024 | Political

Jun 16, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भ्रामक बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शायद भाजपा और सुनील जाखड़ ने 4 जून के नतीजों से कुछ नहीं सीखा है। आप प्रवक्ता नील गर्ग, डॉ. सनी आहलूवालिया और बब्बी बादल ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सुनील जाखड़ को घेरा और उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने हमेशा पंजाब और यहां के लोगों के वास्तविक मुद्दों पर अपने स्वार्थी एजेंडे को प्राथमिकता दी है। 

 

मीडिया को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाजपा को भारत के लोगों ने खारिज कर दिया है, विशेष रूप से पंजाब के लोगों ने। उन्हें पंजाब में एक भी सीट नहीं मिली। वे 400 से अधिक सीटों का दावा कर रहे थे, लेकिन केवल 240 ही मिलीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति करते हैं। भाजपा कभी भी आम लोगों के मुद्दों महंगाई, रोजगार, भुखमरी आदि के बारे में बात नहीं करती है। गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ पंजाब में भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि के बारे में भ्रमित हैं। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा पंजाब में केवल तीन सीटों पर चुनाव लड़ती थी क्योंकि उनका शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन था। इस बार वे सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे, इसलिए वोट प्रतिशत में मामूली वृद्धि हुई। 

आप प्रवक्ता ने कहा कि 2019 में भाजपा ने पंजाब में दो सीटें जीती थीं, इस बार उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। इसके लिए स्पष्ट रूप से भाजपा के पंजाब अध्यक्ष के रूप में सुनील जाखड़ जिम्मेदार हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ ने हमेशा पंजाब के लोगों से ज्यादा अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी की दौड़ में नहीं थे। यही कारण है कि सुनील जाखड़ को अबोहर के बाद अब पूरे पंजाब के लोगों ने नकार दिया है।

 

आप नेता ने कहा कि जाखड़ ने कभी पंजाब और यहां के लोगों के लिए आवाज नहीं उठाई। वे कभी किसानों के लिए खड़े नहीं हुए और न ही किसानों पर भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ कुछ कहा। गर्ग ने कहा कि जाखड़ के बजाय रवनीत बिट्टू को मंत्री बनाना जाखड़ के लिए एक चेतावनी है कि भाजपा में भी उनके लिए कोई जगह नहीं है। 

 

डॉ. सनी आहलूवालिया ने भी सुनील जाखड़ को घेरा और कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तीन करोड़ पंजाबियों ने सबसे बड़े और ऐतिहासिक जनादेश के साथ चुना है, लेकिन सुनील जाखड़ को सिलेक्टेड और इलेक्टेड में फर्क नहीं पता। डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम स्कूल, अस्पताल, रोजगार और विकास की बात करते हैं, जबकि सुनील जाखड़ जैसे नेता सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं। आप नेता ने कहा कि जाखड़ को भाजपा ने भी नकार दिया है। उन्हें पहले ही अबोहर की जनता ने नकार दिया था और कांग्रेस में भी उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा। डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी सुनील जाखड़ सबक सीखने की बजाय पंजाब की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

सीएम भगवंत मान द्वारा सीएम आवास छोड़ने की अफवाहों का खंडन करते हुए आप नेता एवं प्रवक्ता बब्बी बादल ने कहा कि यह सुनील जाखड़ जैसे लोगों की सोच का नतीजा है। सीएम भगवंत मान पंजाब और पंजाबियों के हर मुद्दे से वाकिफ हैं और उन्हें कहीं और रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि जहां तीन करोड़ पंजाबियों ने उन्हें भेजा है, वहीं रहना है। बब्बी बादल ने कहा कि अगर कुछ खाली हो रहा है तो वह है पंजाब भाजपा कार्यालय क्योंकि पंजाब में भाजपा बुरी तरह से लोकसभा चुनाव हार चुकी है। इसलिए अब निश्चित रूप से भाजपा अपना पंजाब अध्यक्ष भी बदलेगी। बादल ने कहा कि ऐसा लगता है कि सुनील जाखड़ भाजपा की अहंकारी टीम में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले आरएसएस ने भी कहा था कि भाजपा नेता इतने अहंकारी हो गए हैं कि वे अब देश के लिए सही नहीं हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने आज डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह...

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जापान की शीर्ष स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जो विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की स्टील शाखा है, ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग का विस्तार...

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद सत्र के बाद केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बीते कुछ समय से केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की स्थिति, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीयकरण, यूनिवर्सिटी सीनेट को खत्म करने की कवायद और चंडीगढ़ को लेफ्टिनेंट...

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज करना अकाली दल (बादल) के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बABA गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरू घर में शीश नवाया। सुबह दर्शन के समय पहुंचे बाबा जी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले परिक्रमा की और तत्पश्चात हरिमंदिर साहिब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch