राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

by | Apr 28, 2026 | National

Apr 28, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वे न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि उन्हें सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बापू के आशीर्वाद से वे इस कठिन मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि बापू के दिखाए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के संकल्प को शक्ति मिले, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि महात्मा गांधी के आशीर्वाद से वे अपने उद्देश्य में सफल होंगे।

मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय से जुड़ा हुआ है और वे देश की न्याय प्रणाली का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने ही उन्हें राहत दी है, जिसके कारण वे आज स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहे हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों के चलते उन्हें सत्याग्रह का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसका उल्लेख उन्होंने संबंधित न्यायाधीश को लिखे पत्र में भी किया है।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि बापू के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सत्याग्रह के माध्यम से ही सच्चाई की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

सिसोदिया ने कहा कि राजघाट पहुंचकर उनका संकल्प और मजबूत हुआ है और वे सत्य के मार्ग पर पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch