पंजाब में बढ़ते कोरोना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का नया ऐलान, इन बातों को लेकर फिर लगेगी रोक

by | Mar 19, 2021 | States

Mar 19, 2021 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है। गौर हो कि दो दिन बाद एक बार फिर से वही दिन आने वाला है जिस दिन पिछले साल कोरोना को लेकर सबसे पहला एक दिन का LockDown शुरू हुआ था, लेकिन उन दिन के दो दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है।

 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस ऐलान में 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन, इस दौरान मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। पंजाब कांग्रेस के सभी कार्यक्रम दो हफ्तों के लिए टाल दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान आम आदमी पार्टी की शनिवार को होने वाली रैली पर रोक नहीं लगाई है। लेकिन, सरकार की तरफ से अपील की गई है कि अगर केजरीवाल पंजाब का हित चाहते हैं तो इस रैली को रद्द कर दें।

 

अगले सप्ताह से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड के कारण जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

 

पढ़े आदेश की कुछ प्रमुख बातें

पंजाब के 11 जिले जहां पर कोरोना ज्यादा है, उन जिलों में सोशल गैदरिंग तय कर दी गई है।
सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत लोग ही जा सकेंगे इसके साथ ही मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगले सप्ताह से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड के कारण जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
अंतिम संस्कार, भोग, या विवाह शादी में 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नही हो पाएंगे।
सभी जिलों में माईक्रोकंटेनमेंट ज़ोन दोबारा से लागू किए जाएंगे।
लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, अमृत्सर इत्यादि जिन जिलों में ज्यादा कोरोना है वहां पर सरकारी डिलिंग भी सीमित की जाएगी।
सभीी हस्पतालों में कोविड बैड मुहैया करवाने के आदेश दिए गए है।
मास्क ना पहनने वालों का किया जाएगा कोरोना टेस्ट

 

Whats app पर न्यूज़ update पाने के लिए HalchalToday के न्यूज़ ग्रु़प में जुड़ने के लिए अपना नाम और शहर का नाम लिख कर हमारे Whatsapp नंबर 9803300089 पर भेज़ें, हमारे इस नंबर को अपने मोबाईल में Save करना ना भूलें

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक नई हलचल देखने को मिली, जब अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ‘इंडियाज़ स्ट्रॉन्गेस्ट मैन’ का खिताब जीत चुके इंदरप्रीत सिंह उर्फ ‘सुपर खालसा’ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में एक बार फिर गैंगवार ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे...

खन्ना में दिनदहाड़े फायरिंग: मशहूर प्रेम ढाबा पर बाइक सवारों का हमला, इलाके में दहशत

खन्ना में दिनदहाड़े फायरिंग: मशहूर प्रेम ढाबा पर बाइक सवारों का हमला, इलाके में दहशत

पंजाब के खन्ना में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 🔫 नकाबपोश हमलावरों ने किए...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: ₹1000 तक की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: ₹1000 तक की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

देश में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने औद्योगिक और फूड सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक झटके में करीब 1000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे छोटे-बड़े व्यवसायों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की...

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक मार्ग...

Get In Touch
close slider

Get In Touch