पंजाब के निज़ी और प्लेवे स्कूलों के लिए ज़ारी हुआ यह नोटिफिकेशन

by | Jan 4, 2025 | Education

Jan 4, 2025 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की शुरूआती देखभाल व शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं/प्राइवेट स्कूलों को रजिस्टर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पड़ते समूह प्राईवेट स्कूलों के प्री-प्राथमिक विंग और प्राईवेट प्ले वे स्कूलों की रजिस्ट्रेशन अनिवार्य की गई है। यह जानकारी देते डिप्टी कमिशनर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि बच्चों के सर्वपक्षिय विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा यह फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में 3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए ई.सी.सी.ई. (अरली चाईलडहुड्ड केयर एंड एजुकेशन) के क्षेत्र में कम रही संस्थाओं की सामाजिक सुरक्षा और स्त्री व बाल विकास विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बनाने के लिए जिला प्रोग्राम अफसर के दफ्तर या सम्बन्धित ब्लाक के सी.डी.पी.ओ. दफ्तर के साथ तालमेल करके फार्म नंबर-1 प्राप्त किया जा सकता है।

डॉ. सोना थिंद ने कहा कि यदि रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित कोई मुश्किल पेश आती है तो जिला प्रोग्राम अफसर या सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ. से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जारी किए नोटिफिकेशन अनुसार प्रत्येक प्ले वे स्कूल को रजिस्टर करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस उपरांत जिले में पड़ते सभी प्राईवेट स्कूलों/संस्थाओं/प्ले-वे स्कूलों की चैकिंग की जाएगी और यदि कोई प्राईवेट स्कूल, संस्था या प्ले वे स्कूल पॉलिसी के मापदण्डों को पूरा नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध नियमों अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की 50 लाख महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेगी सम्मान राशि, केजरीवाल ने किए कई बड़े ऐलान

पंजाब की 50 लाख महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेगी सम्मान राशि, केजरीवाल ने किए कई बड़े ऐलान

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव दे नाल' भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और प्रदेशवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को राज्य सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली करीब...

मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में पंजाब सरकार, 2100 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में पंजाब सरकार, 2100 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

पंजाब सरकार ने राज्य के 2100 से अधिक मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में केंद्र सरकार से उन्हें नियमित करने की मांग उठाई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि करीब 18...

फगवाड़ा के 74 गांवों को विकास की सौगात, सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने जारी किए 5 करोड़ रुपये

फगवाड़ा के 74 गांवों को विकास की सौगात, सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने जारी किए 5 करोड़ रुपये

फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के विकास को गति देते हुए लोकसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने 74 गांवों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। यह राशि पंजाब सरकार की 'रंगला पंजाब विकास योजना' के तीसरे...

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

Get In Touch
close slider

Get In Touch