पंजाब चुनाव : उपचुनाव के लिए 63 प्रतिशत हुआ मतदान

by | Nov 20, 2024 | Political

Nov 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 63 फीसदी वोटिंग हुई है। हालाँकि, सटीक मतदान प्रतिशत के आंकड़े कल सुबह तक ही अपडेट किए जाएंगे जब सभी मतदान दल संग्रह केंद्रों पर लौट आएंगे और अंतिम डेटा प्रविष्टि की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम छह बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 84 गिद्दड़बाहा में सर्वाधिक 81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सिबिन सी ने बताया कि शाम 6 बजे तक 10 डेरा बाबा नानक में 63 फीसदी, 103-बरनाला में 54 फीसदी और 44 चबेवाल में 53 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने मतदान के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया का सुचारू प्रबंधन और गहन निगरानी सुनिश्चित की। सिबिन सी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों/कर्मियों, मतदान अधिकारियों, स्वयंसेवकों और चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी व्यक्तियों सहित पूरे चुनाव कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। चुनाव व्यवस्था के संचालन की भी सराहना की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में समर्थन के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया में सार्थक भूमिका निभाने के लिए सभी मीडियाकर्मियों को भी धन्यवाद दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch