पीएनबी मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामैंट का शुभारंभ,10 इवेंट में 750 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

by | Sep 18, 2024 | News

Sep 18, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के  रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पीएनबी मेटलाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने शुभारंभ किया। पांच दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए ऑर्गनिज़र संकेत शेट्टी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 9 से लेकर अंडर 17 तक लड़के और लड़कियों के एकल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। विजेताओं को 22 सितंबर को ट्रॉफी और 3 लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए खान-पान का विशेष तौर से प्रबंध किया गया है। विजेता खिलाड़ी को 15 हज़ार , उप-विजेता को 10 हज़ार , जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 2500-2500 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पूरे देश में ऐसे 10 टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में इनाम की कुल राशि 30 लाख रुपए है जो विजयी खिलाड़ियों में वितरित की जाएगी।

इस मौके पर डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि टूर्नामेंट में प्राप्त अनुभव उनके भविष्य के प्रयासों में सहायक होगा।

पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ने लगातार दो वर्षों तक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी (WRCA) द्वारा दुनिया के सबसे बड़े जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित गौरव हासिल किया है। ज्ञात रहे कि इस आयोजन को भारतीय बैडमिंटन की प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिला है, जिनमें सात्विक रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, प्रकाश पदुकोण, अश्विनी पोनप्पा, विमल कुमार और चेतन आनंद शामिल हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch