डा. राजकुमार चब्बेवाल के प्रयास से 117 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित बांटे अन्य सहायक उपकरण

by | Sep 18, 2024 | States

Sep 18, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लोकसभा हलका होशियारपुर से आप सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल के प्रयास से भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सी.डी.पी.ओ के सहयोग से स्थानीय रैस्ट हाऊस में सामाजिक अधिकारिता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद डा. राजकुमार के अलावा विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान और आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरनूर मान एवं वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह राजू शामिल हुए। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगों को मोटर चलित ट्राईसाइकिलें, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, दृष्टि बाधितों को विशेष मोबाइल फोन और जरूरतमंदों को बैसाखीयों का वितरण मुख्य अतिथि डा. राजकुमार चब्बेवाल द्वारा किया गया।

 

डा. चब्बेवाल ने बताया कि करीब 90 लोगों को 117 उपकरण बांटे गये हैं। उन्होंने दिव्यांगों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जहां शारीरिक रूप से विवशता का शिकार व्यक्ति अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से घूम फिर सकेंगे वहीं वे अपना काम धंधा भी कर सकेंगे। डा. चब्बेवाल ने बताया कि अगला शिविर श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा। विधानसभा हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों के लिए ऐसे प्रयास बहुत लाभदायक होते हैं। आप नेताओं द्वारा दिव्यांगों का लड्डुओं से मुंह भी मीठा करवाया गया। इससे पहले राजविंद्र कौर सी.डी.पी.ओ., बलजिंद्र सिंह तहसीलदार और मनदीप सिंह नायब तहसीलदार की अगवाई में डा. चब्बेवाल का गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। अंत में लखबीर सिंह सैनी ने लाभार्थियों की ओर से डा. राजकुमार चब्बेवाल और हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान का धन्यवाद किया।

 

इस अवसर पर ब्लाक प्रधान वरुण बंगड़ चक हकीम, पूर्व पार्षद रविंदर रवि, महिला कोआर्डिनेटर रघबीर कौर संत नगर, मोनिका शर्मा, अमनदीप कौर सोढ़ी, चमन लाल चाचोकी, रणजीत पाल पाबला, केशी गंडवा, अमरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह चब्बेवाल, रणबीर सिंह जगतपुर जट्टां, अवतार सिंह, राजिंदर कौर बाबा गद्दिया, हरजिंदर कौर बरना आदि उपस्थित थे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch