पंजाब के पुलिस अधिकारियों को ज़ारी हुए आदेश, करना होगा यह काम

by | Jun 8, 2025 | Crime

Jun 8, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

डी.जी.पी. हाउस ने पंजाब पुलिस के सभी जिला उच्चाधिकारियों (कमिश्नर/एस.एस.पी.) को निर्देश दिए हैं कि वे विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों की सूची 10 दिन के भीतर तैयार करके भेजें, ताकि उस पर उचित कार्रवाई की जा सके। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के वकील कंवर पाहुल सिंह ने जनहित याचिका दायर की थी।

 

जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी पुलिस थानों में कई मामलों में जब्त किए गए वाहन रखे हुए हैं। इनमें से कई वाहन ऐसे हैं, जो दस्तावेजों के अभाव में छुड़ाए नहीं जा सकते। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनके मालिकों का पता नहीं है। कुल मिलाकर इन वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि ये पुलिस थानों में नहीं आ रहे हैं और इन्हें सड़कों व फुटपाथों पर रखा या फेंका जा रहा है। इससे जहां ट्रैफिक अधिक है, वहीं दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, वहीं पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

 

इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के वकील कंवर पाहुल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2010 के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया था कि इन्हें पुलिस थानों से हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2002 के फैसले का भी जिक्र किया गया था, जिसमें कहा गया था कि जब्त किए गए ये वाहन केस प्रॉपर्टी बनते हैं। एडवोकेट पाहुल सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 13 मई 2025 को पंजाब पुलिस और संबंधित विभागों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने के लिए 90 दिन का समय दिया था। वही हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने सभी पुलिस जिलों के सीनियर अधिकारियों को इस अवधि के दौरान 10 दिन के अंदर वाहनों का ब्योरा देने को कहा है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस की ओर से जिला पुलिस को प्रोफार्मा पत्र भी दिए गए हैं।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch