Operation Sindoor का असर, पंजाब में बंद रहेंगे स्कूल व काँलेज़

by | May 7, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बीती रात को भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए आपरेशन सिंदूर का असर पंजाब में दिखाई देना शुरू हो गया है। पंजाब के कई जिलों में अर्लट ज़ारी कर स्कूल व काँलेज़ बंद रखने के आदेश ज़ारी किए गए है।

 

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई को एक नया और आक्रामक मोड़ देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसी के तहत पंजाब के जिला गुरदासपुर, पठानकोट, में School-कॉलेज 3 दिन तक बंद रहेंगे जबकि फाजिल्का में अगले आदेशों तक जारी होने तक बंद रहेंगे। उक्त जानकारी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने सांझा की है।

बता दें कि इस विशेष सैन्य अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना (IAF) ने 6 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हवाई हमले किए।  रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन एक रणनीतिक, उच्च-स्तरीय खुफिया इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया।

भारतीय एजेंसियों को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि इन ठिकानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के शीर्ष आतंकवादी नेता मौजूद हैं और वे भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान की किसी भी सैन्य या नागरिक संरचना को क्षति नहीं पहुंचाई गई। यह स्पष्ट संकेत है कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है, न कि किसी प्रकार का युद्ध छेड़ना।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch