ऑनलाइन प्यार बना मौत का जाल: NRI महिला रूपिंदर कौर की लुधियाना में बेरहमी से हत्या

by | Sep 19, 2025 | Crime

Sep 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 वर्षीय NRI महिला रूपिंदर कौर पंधेर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने वैवाहिक वेबसाइट पर ब्रिटेन में बसे लुधियाना निवासी चरणजीत सिंह से रिश्ता जोड़ा था। दोनों के बीच एक साल तक ऑनलाइन प्यार और शादी की बातें होती रहीं।

मई 2024 में चरणजीत ने रूपिंदर को भारत बुलाया, लेकिन यह कदम उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चरणजीत ने अपने साथी सुखजीत सिंह को 50 लाख की सुपारी देकर रूपिंदर की हत्या करवा दी।

प्यार से धोखे तक की कहानी
रूपिंदर ने चरणजीत को आर्थिक मदद भी दी और कानूनी मामलों में साथ दिया था। लेकिन जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुद को फंसता देख हत्या की साजिश रच डाली।

कैसे दी गई दर्दनाक मौत
12 जुलाई को, घर में अकेला पाकर सुखजीत ने बेसबॉल बैट से बेरहमी से पीटकर रूपिंदर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कोयले पर रखकर जलाया गया। दो दिन तक जलाने के बाद सिर्फ हड्डियां बचीं, जिन्हें एक नाले में फेंक दिया गया। हत्या के सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने कमरे की पेंटिंग और टाइलें बदलवा दीं।

शक से खुला राज
जब आरोपी के भाई-भाभी ने घर लौटकर देखा कि सिर्फ एक कमरे की मरम्मत हुई है, तो उन्हें शक हुआ। वहीं, अमेरिका में रह रही रूपिंदर की बहन कमल कौर ने भारतीय दूतावास और लुधियाना पुलिस से शिकायत की। पूछताछ में आरोपी सुखजीत ने झूठ बोला कि रूपिंदर कनाडा लौट गई हैं, लेकिन दोबारा पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सुपारी के पैसे पर झगड़ा
हत्या के बाद सुखजीत और चरणजीत के बीच 50 लाख की सुपारी रकम को लेकर विवाद हो गया। पुलिस अब फरार चरणजीत की तलाश कर रही है। SHO सुखजिंदर सिंह के अनुसार, आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है और उससे महिला के कपड़े, ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद किए जा रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch