पंजाब में वेरका उत्पाद हुए सस्ते: सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

by | Sep 19, 2025 | National

Sep 19, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब की आम जनता को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में महत्वपूर्ण कटौती करने का ऐलान किया। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 की सुबह से लागू होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वेरका, जो पंजाब मिल्कफेड की किसान सहकारी संस्था का भरोसेमंद ब्रांड है, ने यह कदम केंद्र सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा और राज्य का सहकारी मॉडल और मजबूत होगा।

नई कीमतों की सूची

  • वेरका घी: 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता

  • टेबल बटर: 30 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी

  • अनसाल्टेड बटर: 35 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी

  • प्रोसेस्ड पनीर: 20 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता

  • यू.एच.टी. दूध (स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड): 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता

  • आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक, टब): 10 रुपये प्रति लीटर की कमी

  • पनीर: 15 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता

सीएम का बयान
भगवंत मान ने कहा कि इन संशोधित कीमतों से न केवल जनता को राहत मिलेगी बल्कि मांग और बिक्री भी बढ़ेगी। इससे कर वसूली में इज़ाफ़ा होगा और राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं को ज़रूरी राहत प्रदान करेगा और किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch