नॉर्थ हलके में दो छात्राओं के संदिग्ध लापता होने का मामला, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

by | Nov 23, 2025 | Crime

Nov 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के संदिग्ध लापता होने का मामला सामने आया है। परिवारों का आरोप है कि 20 नवंबर की सुबह स्कूल के लिए निकली दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने दावा किया कि क्षेत्र के दो युवक कई दिनों से लड़कियों का पीछा कर रहे थे और उनका बाइक नंबर भी नोट किया गया था। लेकिन शिकायत देने के बावजूद थाना एक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर परिवार ने नाराज़गी जताई है।

मामला गंभीर होते देख परिजन बीजेपी के वरिष्ठ नेता के.डी. भंडारी तक पहुंचे। भंडारी ने थाना एक में पहुंचकर जानकारी ली और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से फोन पर बात कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं शहीद भगत सिंह कॉलोनी और दादा कॉलोनी की रहने वाली हैं और एक ही स्कूल की 6वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

थाना एक प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक लड़की का इलाका थाना एक जबकि दूसरी का थाना आठ में आता है। स्कूल भी थाना आठ क्षेत्र में है, इसलिए शिकायत को थाना आठ पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। परिवार ने आशंका जताई है कि लड़कियों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए और जल्द से जल्द उनकी तलाश की जाए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch