भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अशोक दुग्गल, दी बधाई

by | Jan 25, 2026 | News

Jan 25, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक दुग्गल ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अशोक दुग्गल ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

अशोक दुग्गल ने कहा कि नितिन नबीन का जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर भाजपा की कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां मेहनत, निष्ठा और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। नितिन नबीन को अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

अशोक दुग्गल ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे जिला कपूरथला में भाजयुमो प्रधान के रूप में कार्य कर रहे थे, तब नितिन नबीन भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री थे। उस समय उनके मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए सम्मान और सीख का विषय रहा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने नितिन नबीन को शीर्ष पद सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा वंशवाद की राजनीति से अलग है। यहां किसी एक परिवार को नहीं, बल्कि कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि भाजपा का संगठन देशभर में मजबूत बना हुआ है।

अशोक दुग्गल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद बहाने बनाने के बजाय उन्हें भाजपा की कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति में फंसी पार्टियां धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं, क्योंकि कोई भी स्वाभिमानी कार्यकर्ता लंबे समय तक परिवारवाद को स्वीकार नहीं करता।

उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र सेवा और संगठन मजबूती के लक्ष्य को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch