लुधियाना में घायल नशा विरोधी कार्यकर्ता से मिले बलतेज पन्नू, बोले– नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या कार्रवाई झेलें

by | Mar 4, 2026 | National

Mar 4, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में एक घायल नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों के हमले में घायल हो गया था और फिलहाल मोहन दई अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बलतेज पन्नू ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके परिवार से मुलाकात की तथा पंजाब सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए आगे आ रहे हैं, सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे पंजाब छोड़ दें या फिर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पन्नू ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया हुआ है, जिसके तहत तस्करों की गिरफ्तारी, उनकी संपत्तियों की कुर्की और एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान अब अपने अहम चरण में पहुंच चुका है और सरकार पंजाब से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बलतेज पन्नू ने यह भी बताया कि नशा मुक्ति मोर्चा के लगभग 1.5 लाख वालंटियर पूरे पंजाब में इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

गर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद मोहाली में आयोजित विशाल रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch