नितिन गडक़री ने करवाया होशियारपुर-फगवाड़ा फोरलेन का काम शुरु

by | Jan 11, 2024 | Political

Jan 11, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के लोगों को सौगात देते हुए 29 प्रोजेक्टों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन पर करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और होशियारपुर, जालंधर और आसपास के इलाकों के लोगों को इन प्रोजेक्टों से काफी लाभ होगा। इन प्रोजेक्टों में होशियारपुर से हृ॥ 703 ्र पर स्थित जालंधर-कपूरथला रोड के 40 करोड़ की लागत से तैयार हुए 9 किलोमीटर लंबा फोरलेन हिस्सा है। इसके अलावा हृ॥ 703 ्र पर ही स्थित जालंधर-मक्खू रोड पर 3 छोटे पुलों का मरम्मत होना शामिल है। नितिन गडकरी ने जालंधर-फगवाड़ा (हृ॥ 44) हाईवे पर स्थित दकोहा अंडरपास का उद़्घाटन किया।

 

फगवाड़ा व होशियारपुर बाईपास सहित फगवाड़ा होशियारपुर फोरलेन निर्माण का लोगों को बहुत लाभ होगा। फोरलेन निर्माण से फगवाड़ा होशियारपुर के मध्य 100 किलोमीटर प्रति घंटा हाई स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान होगी और यात्रा समय एक घंटे से घटकर 30 मिनट का रह जाएगा। फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास निर्माण से शहरी क्षेत्र में भीड़ कम होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (जीटी रोड) से होशियारपुर का सीधा संपर्क होगा। होशियारपुर-फगवाड़ा फोरलेन प्रोजैक्ट के कार्य को शुरु करवाकर केन्द्रीय परिवाहन मंत्री नितिन गडक़री ने यहां के विकास को नए पंख दिए हैं। जिसके बनने उपरांत होशियारपुर का विकास पहले से कहीं तेजी से होगा और आम जनता को भी इस मार्ग पर भारीभरकम ट्रैफिक से काफी राहत मिलेगी। यह विचार भाजपा जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू एवं सचिव अश्वनी गैंद ने श्री गडक़री का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत करने दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रैली में पहुंचकर भाग लिया और श्री गडक़री के विचार सुने।

 

 

इस मौके पर श्री भाटिया एवं गैंद ने कहा कि पंजाब में केन्द्र सरकार द्वारा 4 हजार करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग बनवाए जा रहे हैं तथा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान का न पहुंचना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार को जनता की भलाई एवं विकास के लिए चलाए जाने वाले प्रोजैक्टों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नितिन गडक़री के मार्ग दर्शन में देश में सडक़ों एवं पुलों का जाल बिछ रहा है तथा देश का हर कोना सडक़ मार्ग से जुड़ रहा है। इसके साथ ही कई दुर्गम क्षेत्र हैं जहां पर पहुंचना भी आज मुमकिन हो चुका है और यह सारा कुछ श्री गडक़री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है, जिसके लिए वह उनका विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch