स्नैपचैट दोस्ती बनी वजह: मध्यप्रदेश की नाबालिग 1500 KM दूर लुधियाना पहुंची, पुलिस ने किया बरामद

by | Mar 20, 2026 | National

Mar 20, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के चलते करीब 1500 किलोमीटर दूर लुधियाना पहुंच गई। यहां वह सचिन नाम के युवक के साथ करीब 4 महीने तक रही।

जानकारी के अनुसार, लड़की 20 दिसंबर को घर से निकलकर लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से सचिन से संपर्क किया। इसके बाद युवक उसे अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले डेढ़ साल से सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे थे, जो बाद में दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

इधर, लड़की के परिजनों ने मध्यप्रदेश में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के दौरान लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और सचिन नामक युवक से संपर्क के आधार पर लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 11 मार्च को लुधियाना से दोनों को हिरासत में लिया गया।

मामला अदालत में पेश किया गया, जहां लड़की ने बयान दिया कि जब वह घर से निकली थी तब नाबालिग थी, लेकिन अब बालिग हो चुकी है। उसने यह भी कहा कि युवक ने उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की और उसे अलग कमरे में रखा था।

लड़की के बयान के आधार पर अदालत ने युवक को राहत देते हुए रिहा कर दिया, जबकि लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch