जिम मालिक पर तड़के अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

by | Sep 25, 2025 | Crime

Sep 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मोहाली: पंजाब के मोहाली में वीरवार सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब अज्ञात हमलावरों ने एक जिम मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात मोहाली के फेज़-2 इलाके में सुबह लगभग 5 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाश जिम के बाहर पहुंचे और वहां खड़े जिम मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जिम मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल जिम मालिक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस गोलीकांड ने पूरे मोहाली शहर में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में गैंगस्टरवाद पर सख्ती, 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द होंगे: DGP गौरव यादव

पंजाब में गैंगस्टरवाद पर सख्ती, 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द होंगे: DGP गौरव यादव

चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के खिलाफ राज्य पुलिस ने बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में करीब 7,000 हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। यह कार्रवाई लाइसेंस धारकों की...

लुधियाना में शाही इमाम पर हमला, जामा मस्जिद के बाहर बाप-बेटों ने की मारपीट

लुधियाना में शाही इमाम पर हमला, जामा मस्जिद के बाहर बाप-बेटों ने की मारपीट

लुधियाना। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं पर लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिवार के बाप-बेटों ने शाही इमाम पर ईंटें बरसाईं और इस दौरान एक आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। इस पूरी घटना का...

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch