लुधियाना में शाही इमाम पर हमला, जामा मस्जिद के बाहर बाप-बेटों ने की मारपीट

by | Feb 8, 2026 | Crime

Feb 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं पर लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिवार के बाप-बेटों ने शाही इमाम पर ईंटें बरसाईं और इस दौरान एक आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि हमला जामा मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहे विवाद के चलते हुआ। मस्जिद कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है।


शिकायत के अनुसार, जामा मस्जिद में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाही इमाम कर रहे थे। 1 फरवरी को जब वे मस्जिद पहुंचे, तभी आरोपी वहां आए और गाली-गलौज के बाद ईंटों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मोहम्मद मुजाहिद और शाह नवाज के साथ भी मारपीट की गई।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद परिसर की दुकानों को लेकर दोनों पक्षों में पहले समझौते की कोशिश हुई थी, लेकिन सहमति न बनने पर मामला बढ़ गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के चलते यह अहम फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch