33 साल बाद अमेरिका से डिपोर्ट हुई ‘पंजाबी दादी’ हरजीत कौर, परिवार में गुस्सा

by | Sep 25, 2025 | International

Sep 25, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की रहने वाली हरजीत कौर, जो पिछले 33 सालों से अमेरिका में रह रही थीं, को अमेरिका की ICE (Immigration and Customs Enforcement) एजेंसी ने डिपोर्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ICE की रूटीन चेकिंग के दौरान हुई, जब हरजीत कौर को हिरासत में लिया गया था।

हरजीत कौर के डिपोर्टेशन को लेकर बीते दिनों अमेरिका में कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरजीत कौर का कोई अपराध रिकॉर्ड नहीं है और वह लंबे समय से अमेरिकी नियमों का पालन कर रही थीं।

परिवार का आरोप है कि हिरासत के दौरान हरजीत कौर को ज़रूरी दवाइयाँ तक नहीं मिल रहीं थीं। दरअसल, वह थायरॉइड, माइग्रेन और घुटनों की समस्या से पीड़ित हैं। बावजूद इसके, ट्रंप सरकार ने उन्हें भारत वापस भेजने का आदेश दिया।

अमेरिका में उन्हें लोग प्यार से ‘पंजाबी दादी’ के नाम से जानते थे। समुदाय का मानना है कि ICE को अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि एक बुजुर्ग महिला पर, जिसने कभी कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। हरजीत कौर के डिपोर्टेशन से भारतीय और खासकर पंजाबी समुदाय में गहरी नाराज़गी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाद अब राज्य के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां...

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch