
पंजाब के मोगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, करीब तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। यह शादी उसने परिवार की सहमति के बिना की थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शादी के दो साल बाद स्थिति अचानक बदल गई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति उसे नशे की हालत में ग्राहकों के पास भेजता था और कई बार होटलों में ले जाकर जबरन धंधा करवाता था।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों को दे दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।









