मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग़ैर-कानूनी कॉलोनियों के विरुद्ध सख़्त कदम उठाने के लिए कहा

by | Feb 8, 2024 | Political

Feb 8, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में भविष्य में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए ग़ैर कानूनी कलोनाईज़रों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के लिए अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा।

 

जमीन/ सम्पत्ति की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त ख़त्म करने के राज्य सरकार के हालिया फ़ैसले के संदर्भ में आज मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले का मंतव्य आम जनता को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि ग़ैर कानूनी कलोनाईज़रों पर शिकंजा कसने के लिए नया कानून बनाने की बेहद ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को पंजाब विधान सभा के अगले सत्र से पहले नये बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा जिससे विधान सभा से इसकी मंजूरी ली जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग़ैर कानूनी कलोनाईज़र सपने दिखा कर लोगों को लूटते हैं और अपनी ग़ैर प्रवानित कॉलोनियां बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कलोनियों में बुनियादी सहूलतों के लिए दर-दर की ठोकरें खाते रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कलोनाईज़र ग़ैर कानूनी तरीके से पैसा बना लेते हैं, जबकि उनकी गलत कार्यवाहियों का हर्ज़ाना आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और बिना मंजूरी लिए प्लाट बेच रहे कलोनाईज़रों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनाने की इजाज़त नहीं देगी और इस जुर्म में शामिल सभी व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ग़ैर कानूनी कलोनाईज़रों के विरुद्ध सख़्त कानून लाया जायेगा, जो पंजाब में किसी भी तरह ग़ैर कानूनी कालोनी बनने से रोकने का काम करेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch