मुख्यमंत्री का लैटर पैड बना वायरल किया झूठा संदेश, कैप्टन ने सोशल मीडिया पर किया सपष्ट

by | Mar 20, 2020 | Political

Mar 20, 2020 | Political

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

करोना वायरस जिस ने कि कुछ ही दिनों में पूरे देश और दुनिया में अपनी दहशत को पूरी तरह से फैला दिया है, इस वायरस के खौफ के चलते केंद्र और राज्य की सरकारें भी बेहद ही गंभीरता में नज़र आ रही है। लेकिन सरकारों की गंभीरता के बीच आम जनता में से कुछ लोग इस खतरनाक वायरस के मामले में गंभीर नज़र नही आ रहे है और सोशल मीडिया पर कुछ Fake संदेश डालने में लगे हुए है। ऐसा ही संदेश शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें Fake संदेश बनाने वाले ने सारी हदों को पार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम का नकली लैटरपैड बना कर उस पर एक नोटिस वायरल कर दिया जिस पर लिखा हुआ था कि शुक्रवार यानि कि 20-03-2020 की रात को इंटरनेट सेवाएं भी बंद हो जाएंगी। जिस से लोगों में एक डर का माहौल पैदा हो गया था कि आखिर इतना बुरा देश में क्या हो रहा है कि इंटरनेट सेवाएं भी बंद होने जा रही है।

इस बात का पता जब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पता चला तो उनके द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर एक पोस्ट डाल कर इस वायरल संदेश को झूठा बताना पड़ा

हलचल टुडे द्वारा भी सभी पाठकों को निवेदन किया जाता है कि इस तरह के झूठे संदेशों को वायरल करके लोगों के दिलों में इस करोना वायरस का डर ना बनाएं और इस आपदा की घड़ी में सरकार और सरकारी अधिकारियों का सहयोग करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch