माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू होगी 8 अक्टूबर से, तीन दिन बाद खुले पंजीकरण काउंटर

by | Oct 7, 2025 | National

Oct 7, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। तीन दिन के अंतराल के बाद 8 अक्टूबर सुबह 6 बजे से यात्रा दोबारा शुरू होने जा रही है।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी यात्रा पंजीकरण काउंटर बुधवार सुबह 6 बजे से फिर से खुल जाएंगे।
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से जुड़ी ताज़ा जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया माध्यमों से ही प्राप्त करें।

दरअसल, 4 अक्टूबर से यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
यात्रा मार्गों पर सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई थी और सभी पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए गए थे।

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। किश्तवाड़, कठुआ और डोडा जिलों में भारी नुकसान हुआ, जबकि अर्धकुवारी ट्रैक पर भी बारिश की वजह से रास्ते में रुकावटें आईं और कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि, प्रशासन और श्राइन बोर्ड की टीमों ने लगातार मार्गों की सफाई और मरम्मत का कार्य जारी रखा, जिसके बाद अब यात्रा को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।

मौसम विभाग ने फिलहाल जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन स्थिति नियंत्रित है।

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch