मजीठा थाने में हंगामे पर बढ़ा विवाद, पुलिस का दावा- आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने में घुसी भीड़

by | Jun 1, 2026 | National

Jun 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मजीठा थाने में पुलिस हिरासत के दौरान हुई एक घटना को लेकर पंजाब की राजनीति और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि कानूनी हिरासत में रखे गए एक आरोपी को छुड़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग जबरन थाने में घुस गए और सरकारी कामकाज में बाधा डाली।

ग्रामीण अमृतसर के एसएसपी सुहैल मीर कासिम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोहियां कलां निवासी जोबनप्रीत सिंह को मजीठा पुलिस ने 30 मई 2026 को दर्ज केस नंबर 90 के तहत कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने थाने में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अंदर घुस गए। एसएसपी का दावा है कि भीड़ का मुख्य उद्देश्य पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी को छुड़ाना था।

पूर्व विधायक बिक्रम मजीठिया की मौजूदगी का दावा

एसएसपी ने कहा कि घटना के समय पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस का आरोप है कि भीड़ थाने के विभिन्न कमरों तक पहुंच गई, जहां सरकारी रिकॉर्ड और केस फाइलों के साथ छेड़छाड़ की गई तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिसकर्मियों से हाथापाई का आरोप

पुलिस के मुताबिक जब एसएचओ और डीएसपी मजीठा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि आरोपी की गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी है और संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने आरोपी को कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की। इस दौरान एसएचओ का मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया गया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को दोबारा सुरक्षित पुलिस हिरासत में ले लिया।

SIT गठित, कई लोगों की पहचान

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसपी पीबीआई करेंगे, जबकि टीम में दो डीएसपी और एक एसएचओ स्तर के अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

एसएसपी सुहैल मीर कासिम ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 6 से 7 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। शेष लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch