मीटर बदलने गए बिज़ली विभाग के अधिकारियों पर हमला

by | Jan 7, 2025 | Crime

Jan 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पावरकॉम के जे.ई. सहित अन्य कर्मचारियों की कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर चोटें लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फेयर लैंड कॉलोनी, फतेहगढ़ चूड़िया रोड में वर्ष 2022 के खराब मीटर को बदलने के लिए कुलदीप शर्मा जे.ई. के नेतृत्व में एरिया वाइज उप मंडल अधिकारी सब-डिवीजन गोपाल नगर, मजीठा रोड द्वारा लगाई ड्यूटी अनुसार मीटर बदलने के लिए स्टाफ सहित विभाग के हिदायतों के अनुसार स्मार्ट मीटर बदलने के लिए पहुंचे, जब मीटर बदलने लगे तो उपभोक्ता ने अपने 2 लड़कों व एक अन्य रिश्तेदार को बुलाकर पहले तो लाइनमैन कुलवंत सिंह के साथ मारपीट की, जब जे.ई. कुलदीप शर्मा बीच बचाव के लिए गए तो उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई।

 

इस संबंधी चौकी फैजपुरा में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसे सिविल अस्पताल में डाक्टरी के लिए भेजा गया है। जे.ई. कुलदीप शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था, जब इसकी जानकारी गोपाल नगर कार्यालय को हुई तो सभी एकत्रित होकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इंजी. एक्सियन मनोहर सिंह पूर्व मंडल भी पहुंचे, जिन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कर्मचारियों में काफी रोष पाया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी और सहायता के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है।...

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch