ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर केस दर्ज — लुधियाना पुलिस की कार्रवाई

by | Aug 7, 2025 | Crime

Aug 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक युवक से ऑस्ट्रेलिया वीजा दिलाने के नाम पर ₹10 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं।

🧾 क्या है मामला?

शिकायतकर्ता मेहुल नागपाल (निवासी एल्डिको एस्टेट, लुधियाना) ने 26 मई को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एम.के. एजुकेशनल एंड इमीग्रेशन सर्विस, जालंधर के मोहन कक्कड़ और उसकी पत्नी पूनम कक्कड़ के जरिए ऑस्ट्रेलिया वीजा लगवाने की प्रक्रिया शुरू की थी।

लेकिन न तो उन्हें वीजा मिला और न ही 10 लाख रुपये वापस किए गए। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी उन्हें इमीग्रेशन माफिया से मरवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दे रहे हैं।

👮 पुलिस का एक्शन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

जीरकपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, तुर्की की युवती की मौके पर मौत

जीरकपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, तुर्की की युवती की मौके पर मौत

मोहाली जिले के जीरकपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदेशी युवती की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch