लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

by | Mar 19, 2026 | News

Mar 19, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशा और हथियारों पर लगाम लगाने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर इलाके का है, जहां दो युवकों द्वारा पिस्तौल लहराते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती गाड़ी में सवार होकर खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी वे कार की खिड़की से बाहर निकलकर पिस्तौल लोड करते नजर आते हैं, तो कभी उसे हवा में लहराकर दिखावा करते हैं। यह सब कुछ शहर के बीचों-बीच हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन युवकों के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं है, जिससे इनके अवैध हथियार रखने की आशंका और गहरा गई है। यह स्थिति न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हथियारों को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है और पुलिस ने पहले भी कई मामलों में कार्रवाई की है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आज के युवाओं में हथियार रखना एक ‘स्टेटस सिंबल’ बनता जा रहा है। कुछ युवा लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि लुधियाना पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है या फिर ऐसे ‘रील-बाज’ कानून को खुली चुनौती देते रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch