सुबह की सैर पर निकले युवक से मोबाइल लूट, गूगल पे से भी उड़ाए हजारों रुपये

by | May 24, 2026 | Crime

May 24, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

महानगर में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बेखौफ बदमाशों ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला थाना सलेम टाबरी इलाके के अमलतास एन्क्लेव से सामने आया है, जहां सुबह की सैर कर रहे एक युवक से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही नहीं, मोबाइल लूटने के कुछ ही मिनटों बाद आरोपियों ने पीड़ित के गूगल पे अकाउंट से 4501 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए।

मिली जानकारी के अनुसार अमलतास एन्क्लेव निवासी लेख राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 मई की सुबह करीब 6 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। जब वह चीमा की कोठी टी-पॉइंट के पास पहुंचा तो एक हीरो मैस्ट्रो स्कूटी पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकाते हुए उसके हाथ से रेडमी नोट-9 मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह संभल भी नहीं पाया।

मोबाइल छिनने के कुछ देर बाद जब लेख राज ने अपने बैंक खाते की जानकारी ली तो उसके होश उड़ गए। बदमाश उसके गूगल पे अकाउंट से 4501 रुपये भी ट्रांसफर कर चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।

मामले की जांच करते हुए थाना सलेम टाबरी पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो मैस्ट्रो स्कूटी का नंबर PB-10-EQ-7304 ट्रेस कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान हैबोवाल के केहर सिंह नगर निवासी इंद्रजीत सिंह और गांव बलोके निवासी खुश मोहम्मद के रूप में की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में 26 मई को रहेगा जनरल हॉलिडे, नगर निकाय चुनावों के चलते सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब में 26 मई को रहेगा जनरल हॉलिडे, नगर निकाय चुनावों के चलते सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब में 26 मई को होने जा रहे नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मतदान के दिन यानी मंगलवार, 26 मई 2026 को पूरे पंजाब में जनरल हॉलिडे घोषित कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब के साथ-साथ...

ड्यूटी पर जा रहे ASI की गोलियां मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

ड्यूटी पर जा रहे ASI की गोलियां मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अमृतसर में रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक एएसआई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कर्मचारी की पहचान एएसआई जोगा सिंह...

श्रद्धालुओं के लिए खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजी लोकपाल घाटी

श्रद्धालुओं के लिए खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजी लोकपाल घाटी

विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के...

कपूरथला जेल में खूनी बवाल! कैदियों के दो गुट भिड़े, कई राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

कपूरथला जेल में खूनी बवाल! कैदियों के दो गुट भिड़े, कई राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाब के कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैदियों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बैरक नंबर-4 में शुरू हुए इस झगड़े ने पूरे जेल परिसर को तनावपूर्ण बना दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति...

गुरुग्राम जेल पहुंचे केजरीवाल और CM भगवंत मान, गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

गुरुग्राम जेल पहुंचे केजरीवाल और CM भगवंत मान, गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भोंडसी जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch