श्रद्धालुओं के लिए खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजी लोकपाल घाटी

by | May 24, 2026 | National

May 24, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया।

शनिवार सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र धाम पहुंचा। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर को करीब पांच क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के बीच सजा श्री हेमकुंड साहिब बेहद दिव्य और आकर्षक दिखाई दिया।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि परंपरा के अनुसार सचखंड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में विराजमान करने के बाद अखंड पाठ, शबद कीर्तन, अरदास और हुक्मनामा लिया गया। पहले दिन श्रद्धालुओं की सुख-शांति और सफल यात्रा के लिए विशेष अरदास भी की गई।

बताया गया कि शुक्रवार को पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था पवित्र निशान साहिब और बैंड-बाजों के साथ रवाना हुआ था। श्रद्धालुओं ने रात घांघरिया गुरुद्वारे में विश्राम किया और शनिवार सुबह यात्रा पूरी कर हेमकुंड साहिब पहुंचे।

समुद्र तल से लगभग 15,225 फीट की ऊंचाई पर सप्तश्रृंग पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित श्री हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 19 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती है। हाल ही में सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग से भारी बर्फ हटाकर रास्ता श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया था। हालांकि धाम के आसपास अब भी कई फीट बर्फ जमी हुई है।

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही भ्यूंडार घाटी और गुरु आस्था पथ एक बार फिर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार हो उठा है। शीतकाल के लंबे अंतराल के बाद घाटी में फिर से रौनक लौट आई है और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch