लुधियाना: ज्वैलरी शोरूम से करोड़ों की धोखाधड़ी, अकाउंटेंट फरार

by | Jan 24, 2026 | Crime

Jan 24, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना के कालेज रोड स्थित फाउंटेन चौक के पास बने एमबी जैन ज्वैलर्स में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शोरूम के मालिक विक्रम जैन ने इस संबंध में डिवीजन नंबर-8 थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि शोरूम का अकाउंट संभालने वाला कर्मचारी राम शंकर, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है।

विक्रम जैन के अनुसार, राम शंकर लंबे समय से शोरूम में अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था और बिक्री, खरीद व स्टॉक का पूरा जिम्मा उसी के पास था। बीते कुछ दिनों से स्टॉक में गड़बड़ी का शक होने पर 22 जनवरी को उससे रिकॉर्ड मांगा गया। इस पर उसने अगली सुबह पूरा हिसाब देने की बात कही। लेकिन अगले दिन जब शोरूम खुला, तो राम शंकर वहां मौजूद नहीं था और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

इसके बाद मालिक ने खुद कंप्यूटर में दर्ज बिक्री और स्टॉक का मिलान किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने फर्जी कैश बिल बनाकर रिकॉर्ड में स्टॉक पूरा दिखाया था, जबकि असल में शोरूम से बड़ी मात्रा में सोने के गहने गायब थे। इन नकली एंट्री के जरिए लंबे समय तक किसी को भनक नहीं लगने दी गई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूरी योजना के तहत फर्जी रिकॉर्ड तैयार किया। जब भौतिक स्टॉक की जांच की गई, तो गहनों की भारी कमी सामने आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch