जैविक खेती के नाम पर 23 हजार लोगों से 170 करोड़ की ठगी, खन्ना पुलिस ने गिरोह किया बेनकाब

by | Oct 17, 2025 | Crime

Oct 17, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खन्ना पुलिस ने एक ऐसे बड़े ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो जैविक खेती और दुगुना रिटर्न के सपने दिखाकर हजारों लोगों से करोड़ों की रकम ऐंठ रहा था। एसएसपी खन्ना, डॉ. ज्योति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘जेनरेशन ऑफ फार्मिंग’ नाम की कंपनी ने पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में लोगों को निवेश के नाम पर फंसाया।

170 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 23,000 से अधिक लोग बने शिकार

पुलिस जांच में सामने आया कि इस फर्म ने कुल 23,249 निवेशकों से लगभग ₹170.57 करोड़ जमा करवाए। कंपनी ने हर महीने 8% रिटर्न और 25 महीनों में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। फर्म जैविक उत्पादन, वर्मीकंपोस्ट सप्लाई और बागवानी प्रोजेक्ट्स जैसी योजनाओं का दिखावा करके लोगों को भरोसे में ले रही थी।

सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जाल

इस गिरोह ने रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड कई कंपनियों के माध्यम से लोगों को लुभाया और सोशल मीडिया, लोकल काउंसिलों और प्रचार माध्यमों के जरिए विश्वास बनाया।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

  • अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

  • 44 बैंक खाते फ्रीज (21 कंपनी और 23 व्यक्तिगत)

  • ₹1,15,52,062 की राशि जब्त

  • 6 बेनामी संपत्तियों की पहचान

  • लैपटॉप, मोबाइल, मॉनिटर, सीपीयू और अन्य डिजिटल सामग्री बरामद

मामले में समराला थाने में एफआईआर संख्या 247/2025, 248/2025 और 268/2025 दर्ज की गई हैं। इनके तहत धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 और 238 समेत कई गंभीर धाराएं लागू की गई हैं।

एसआईटी कर रही जांच, पीड़ितों से की अपील

एसएसपी ने कहा कि यह महज आर्थिक अपराध नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक षड्यंत्र है। पुलिस पीड़ितों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंपनी की कुल देनदारी 55.08 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी स्कीम में निवेश से पहले कानूनी जांच जरूर करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

फगवाड़ा और गोराया में भी चल रहा था इस कंपनी का खेल

सूत्रों की मानें तो फगवाड़ा के सतनामपुरा रोड पर भी उक्त कंपनी का गोरखधंधा चल रहा था, हालांकि इस ज़ाली कंपनी का यह अधिकारित आफिस था या नहीं इस बारें में नहीं कहा ज़ा सकता लेकिन सूत्रों की मानें तो वहां पर बैठने वाले एक व्यक्ति और महिला उसे कंपनी का अधिकारित आफिस बताते थे और लोगों को दोगुने पैसे का झांसा देकर कंपनी में निवेश करवाते थे। जिसके चलते ही फगवाड़ाऔर गोराया ईलाके के भी लोगों के करोड़ों रूपए इस कंपनी में लगाए ज़ा चुके है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch