लुधियाना के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

by | Mar 10, 2026 | Crime

Mar 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में बम लगाया गया है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे सीबीएसई से जुड़े कई स्कूलों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों में छात्रों को तुरंत कक्षाओं से बाहर निकालकर परिसर खाली करवाया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है उनमें GGN Public School, Narayana e-Techno School, Darshan Academy, DAV BRS Nagar, DAV Pakhowal Road, DPS School, GNPS सराभा नगर और Jesus Sacred Heart School शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर क्राइम टीम भी सक्रिय हो गई है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी वास्तविक है या किसी ने शरारत के तौर पर यह संदेश भेजा है।

प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और स्कूल परिसरों में जांच जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

Get In Touch
close slider

Get In Touch