क्या कनाडा और भारत के रिश्तों में आएगी खटास, कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के लिए कही यह बात

by | Sep 19, 2023 | Political

Sep 19, 2023 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : सुबह से ही चल रही भारत और कनाडा के बीच खींचोतान में लोगों के चेहरे पर भी शंका की लकीरें खींचनी शुरू हो गई है और लोगों में तरह तरह के सवाल ऊठने भी शुरू हो गए है कि कहीं भारत और कनाडा के बीच के रिश्तों में खटास तो नहीं आ जाएगी।

 

गौर हो कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ओटावा के हाउस ऑफ कॉमंस में भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच कनेक्शन की बात कही है। जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए कि भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी।

 

ऐसे ब्यानों से लग रहा है कि कहीं जस्टिन ट्रूडो हरदीप निज्जर के समर्थन में दिख रहे हैं, जोकि भारत के 40 टॉप आतंकियों की सूची में शामिल रहा है। वह कुख्यात आतंकी संगठन खालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था। इस KTF के सदस्यों ने ही साल 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की थी।

 

भारत ने भी ऊठाया कड़ा कदम

 

कनाडा की ओर से खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा की ओर से राजनयिक को निकाले जाने के फैसले का विरोध करते हुए आज कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया। साथ ही उन्हें कनाडा के एक वरिष्ठ उच्चायुक्त को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। इस राजनयिक को पांच दिन के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। 

 

आखिरकार कौन यह खालिस्तानी सर्मथक निज्जर

 

हरदीप सिंह निज्जर जोकि पंजाब के जालंधर जिले के हलका फिल्लौर में आने वाले गांव भारसिंहपुरा का रहने वाला था। शुरू से गर्मख्याली सोच रखने वाला निज्जर 1992 में कनाडा चला गया। उसके बाद वह कभी वापस गांव नहीं आया। तीन साल पहले उसका पूरा परिवार भी कनाडा में सैटल हो गया।

 

 

कनाडा में रहते हुए निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीब आया। पन्नू और निज्जर की निकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निज्जर की हत्या के बाद से ही पन्नू तिलमिलाया हुआ है और कनाडा में भारत के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह करवाने का दावा कर रहा है।

 

 

लेकिन इस सारे घटनाक्रम के बीच लोगों में खास तौर पर पंजाबियों के दिलों में इस खौफ ने जगह बना ली है कि कहीं भारत के कनाडा के साथ संबंध खराब तो नहीं हो जाएंगे, कारण कि कनाडा में अगर 2021 की एक स्टडी को देखा जाए तो  कनाडा में पंजाबियों की गिनती 2.6% है। यानी कि वहां 9.50 लाख पंजाबी बसे हैं। जिसके चलते अब उन परिवारों को ज्यादा चिंता सताने लगी है जिनके बच्चे कनाडा गए हुए है।

 

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch