कपूरथला के डीएसपी इनवैस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कपूरथला में चार्ज संभालने के बाद से ही अपना एक्शन शुरू कर दिया है। उनके इस एक्शन के चलते ही कपूरथला के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुखपाल सिंह ने चोर गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है जिसकी पहचान विक्रमजी विक्की वासी पंजाबी बाग कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विक्की से 70 ग्राम नशीला पाऊडर के साथ साथ चोरी की दो एलसीडी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक अपने साथियों के संग मिल कर जालंधर, फगवाड़ा और गोराया में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इतना ही नही पंजाब के साथ साथ आरोपी पर हिमचाल में भी मामला दर्ज है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









