जंडियाला गुरू थाना की पुलिस कर रही है पत्रकारों के साथ धक्केशाही

by | Aug 11, 2018 | States

Aug 11, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जंडियाला गुरू शहर में तरनतारन बाईपास रोड पर रजिन्दर कुमार नीटू प्रधान शिव सेना जंडियाला गुरू की अध्यक्षता में एक ज़रूरी मीटिंग उनके दफ्तर में हुई। मीटिंग में पत्रकारों को संबोधन करते हुए रजिन्दर कुमार नीटू प्रधान शिव सेना व पत्रकार संजीव सूरी ने बताया कि जंडियाला गुरू थाने की पुलिस धक्केशाही कर रही है जो सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके मोहल्ले ठठियारां वाला बाज़ार में मामूली बात को लेकर गाली-गलौच व झगडा हुआ। जिस में वरुण सोनी ने अपने घर आप ही तोड़ फोड़ करके उस लडाई को बडा पेश करने की कोशिश की और थाना जंडियाला गुरू में कुछ लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की झूठी शिकायत दे दी। जिसके बाद जंडियाला गुरू की पुलिस ने 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे उन्हें नाजायज हिरासत में लिया व दो दिन तक नाजायज हिरासत में रखा। जबकि उनका को दोष ही नहीं था। बाद में डी.एस.पी. के दखल से जांच में वे निदरेष साबित हुए जिस पर दो दिन बाद रात 2.30 बजे थाना पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। इसके बाद 6 अगस्त को धारा 107/150 सी.आर.पी.सी. में झूठा केस बना दिया। इस दौरान शिव सेना के उप प्रधान पंजाब सुखदेव संधू ने चेतावनी देकर कहा यह झूठा पर्चा रद्द न किया गया तो आने वाले दिना में तीखा संघर्ष करते हुए जंडियाला गुरु थाने का घेराव किया जाएगा। संजीव सूरी के पक्ष में खड़ा हुआ पत्रकार भाईचारा उधर दूसरी तरफ पत्नकार संजीव सूरी के हक में पूरे पंजाब की पत्रकार भाईचारा खड़ा हो गया है। जरनलिस्ट प्रैस क्लब रजि. पंजाब के प्रधान मनजीत मान ने कहा कि पत्रकार संजीव सूरी के साथ जो पुलिस ने धक्केशाही की है उसे हम बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समूह पत्नकार भाईचारा संजीव सूरी के साथ है और यदि पुलिस ने पत्नकार पर दर्ज किया हुआ पर्चा वापस न लिया तो जरनलिस्ट प्रैस क्लब रजि. पंजाब के बैनर तले बडा संघर्ष होगा जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन

पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन

पंजाबी संगीत उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार चन्न गोराया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोराया (जालंधर) के रहने वाले चन्न गोराया उन चुनिंदा लेखकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शब्दों से...

जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा में धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी

जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा में धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी

🔥 डिलीवरी बॉय की एक्टिवा में हुआ ब्लास्ट प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक डिलीवरी बॉय अपनी एक्टिवा BSF परिसर के बाहर खड़ी कर अंदर पार्सल देने गया था। इसी दौरान स्कूटी में अचानक विस्फोट हो गया और आग भड़क उठी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 🚓 पुलिस और फायर...

पंजाब में ‘प्रो-इंकम्बेंसी’ का दावा, जनता फिर से सरकार बनाने को तैयार: अरविंद केजरीवाल

पंजाब में ‘प्रो-इंकम्बेंसी’ का दावा, जनता फिर से सरकार बनाने को तैयार: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में चार साल बाद भी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी नहीं, बल्कि “प्रो-इंकम्बेंसी” है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कामों से जनता बेहद संतुष्ट है और आगामी...

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड: मुख्य शूटर त्रिपुरा से गिरफ्तार

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड: मुख्य शूटर त्रिपुरा से गिरफ्तार

चर्चित कबड्डी प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य शूटर आदित्य को एंटी टास्क फोर्स (ATF) ने त्रिपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को जल्द ही मोहाली लाया जा रहा है, जहां उससे...

राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत सिंह मान, ‘दल-बदल’ करने वाले राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग

राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत सिंह मान, ‘दल-बदल’ करने वाले राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग

पंजाब की राजनीति में जारी दल-बदल विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर कथित तौर पर पार्टी बदलने वाले राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch