कल आप करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, आप पंजाब महासचिव हरचंद बरसट ने लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की

by | Oct 29, 2024 | News

Oct 29, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

धीमी अनाज लिफ्टिंग के कारण पंजाब के किसानों- आढ़तियों और शेलर मालिकों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी, पंजाब के महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की है।

बरसट ने कहा कि केन्द्र सरकार पंजाब के किसानों-आढ़तियों को लगातार परेशान कर रही है। केन्द्र शेलर मालिकों की मांगों को नहीं सुन रहा है और पंजाब की मंडियों में पड़े लाखों टन अनाज उठाने से इन्कार कर रही है। इसका नुकसान पंजाब के किसानों आढ़तियों और शेलर मालिकों तीनों को हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति बदलाखोरी वाली है। वह जानबूझकर कर धीमी लिफ्टिंग कर रही है ताकि किसानों आढ़तियों को परेशानी हो। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला ले रही है। यह बेहद निंदनीय है।

बरसट ने बताया कि केंद्र की पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार (30 अक्टूबर) को पंजाब भाजपा कार्यालय (चंडीगढ़, सेक्टर -37) के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

बरसट ने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होने और कल सुबह 11:00 बजे सेक्टर -37 के बत्रा थियेटर के पास इकट्ठा होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बत्रा थियेटर से सभी लोग भाजपा कार्यालय की तरफ कूच करेंगे और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र सरकार को अपना संदेश भेजेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch